सतना के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और एक्सपायरी दवाओं के उपयोग के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में देर तक प्रदर्शन और अस्पताल सील करने की मांग जारी रही।
सतना में युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हाईवे जाम किया। चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों पर हंगामा बढ़ा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
सतना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से युवक की मौत का आरोप लगा है। गलत जगह कट लगाने से हालत बिगड़ी, परिजनों ने प्रदर्शन कर डॉक्टरों और प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।
सतना के निजी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद हंगामा, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया। विवाद के बाद अस्पताल ने इलाज का पैसा लौटाया, पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता सविता साहू और नवजात की मौत के बाद हंगामा। परिजनों का आरोप-ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही, मौत छिपाई गई, वेंटिलेटर पर दिखावा किया। गायनी विभाग में स्टाफ की कमी, कई डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ी। परिजन एफआईआर की मांग पर अड़े।
सतना जिला अस्पताल में देर रात हंगामा, रेफर मरीज को 108 एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने जननी एक्सप्रेस के शीशे तोड़े और चालकों से मारपीट की। चालकों ने सुरक्षा की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई।


















