सतना रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीनें बिना फेसीलेटर बंद पड़ी हैं, जिससे जनरल टिकट के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। यात्रियों को समय से पहले पहुंचना पड़ रहा है, व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना रेलवे स्टेशन की बंद पड़ी एटीवीएम मशीनों को सुधारकर पुनः चालू कर दिया गया है। अब 5 मशीनें सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में राहत मिल रही है। डीआरएम जबलपुर के निर्देश पर यह कार्य तेजी से पूरा किया गया। हालांकि सर्वर समस्या के चलते मंगलवार को मशीनें 2 घंटे बंद रहीं।
सतना रेलवे स्टेशन में तीन एटीवीएम मशीनें पिछले माह से बंद हैं, जिससे यात्रियों को समय पर जनरल टिकट नहीं मिल पा रही है। काउंटरों पर भारी भीड़ और तकनीकी खामियों से यात्री परेशान हैं।















