कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ईरान के कतर स्थित रास लफान गैस प्लांट पर हमले से भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में है। 20% गैस आयात रुकने से बिजली और उद्योगों पर संकट मंडरा रहा है।
कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवार ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है। तिवारी 2022 में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसैना के आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिनमें से सात को माफी मिलने के बाद भारत लौटने की अनुमति मिली थी।
सतना जिला अस्पताल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वार्ड और ओपीडी में लगातार जेब कतरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में नाकाम साबित हो रहा है।
मध्यप्रदेश के सिवनी में दिल दहला देने वाली घटना, जहाँ एक मौसा ने एकतरफा प्रेम के चलते अपने दो मासूम भांजों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

















