फ्रांस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते को निष्पक्ष बताया और परमाणु हथियारों पर सख्त रुख अपनाया। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

एवियन (फ्रांस)। स्टार समाचार वेब
फ्रांस के एवियन शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस चर्चा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ हाल ही में हुए शांति समझौते को लेकर स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान में किसी भी प्रकार का आर्थिक निवेश नहीं कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक निष्पक्ष और सफल समझौता है, जो अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि समझौते के तहत ईरान में धन निवेश करने की अमेरिका की कोई बाध्यता नहीं है, हालांकि अमेरिका के पास भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है।
ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बनाए
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अपनी सख्त नीति को दोहराते हुए कहा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बनाए, न खरीदे और न ही उनका उपयोग करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान इस शर्त का उल्लंघन करता है, तो उसे अत्यंत गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि इस समझौते का उद्देश्य ईरान में सत्ता परिवर्तन करना नहीं है, बल्कि वे वहां के नेतृत्व को समझदार मानते हैं जो अपने देश की भलाई के लिए कार्य करना चाहता है।
हस्ताक्षर के बाद सार्वजनिक होगा समझौता
समझौते के विवरण को लेकर ट्रंप ने जानकारी दी कि इसे शुक्रवार को जिनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने इस समझौते को क्षेत्र में स्थिरता और शांति की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। राष्ट्रपति का मानना है कि इसके क्रियान्वयन से होर्मुज जलडमरूमध्य का मार्ग पूरी तरह खुल जाएगा, जिससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को भारी लाभ मिलेगा।
रूस-यूक्रेन युद्ध हे पागलपन: ट्रंप
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे 'पागलपन' करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने बड़ी संख्या में सैनिक खोए हैं और उन्हें तत्काल शांति समझौता कर लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे इस मुद्दे पर राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही इस दिशा में ठोस समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।