केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने DGCA के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन कंपनियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनियां बनाकर विमानों की खरीद-फरोख्त और लीज के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में दिवंगत पायलट सुमित सभरवाल के पिता की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि पूरे देश में कोई नहीं मानता कि हादसे के लिए पायलट जिम्मेदार थे। SC ने निष्पक्ष जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र और DGCA से जवाब मांगा है।
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करने के लिए तैयार है, जब 11 जून को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए 'एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4)' का नेतृत्व करेंगे।















