फ्लाईदुबई विमान हाईजैक करने और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में NIA ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली है। जानिए पूरी घटना और इजरायल द्वारा कैप्टन को मिलने वाले सम्मान की जानकारी।

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की पैसेंजर फ्लाइट (संख्या FZ1073) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। विमान में सवार 174 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर की जान खतरे में डालकर एक ओमानी को-पायलट ने विमान को हाईजैक करने का कुप्रयास किया। इस दौरान उसने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारत में भी एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 और सख्त UAPA के तहत FIR दर्ज कर औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
हमले के वक्त कैप्टन स्मित मच्छार ने अत्यधिक बहादुरी और पेशेवर सूझबूझ का परिचय दिया। को-पायलट के हमले से कैप्टन के सिर और हाथों पर गंभीर घाव आए, इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। विमान में मौजूद सतर्क यात्रियों और अन्य क्रू मेंबर ने तुरंत मदद करते हुए हमलावर को-पायलट को दबोच लिया। इसके बाद कॉकपिट में मौजूद अन्य पायलटों ने विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लिया और उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के ताबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अजीज एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। सऊदी अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।
अभी तक इस हाईजैक प्रयास की जांच इजरायल और दुबई की एजेंसियां कर रही थीं, लेकिन अब मामले के गंभीर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सुरक्षा आयामों को देखते हुए केंद्र सरकार ने NIA एक्ट, 2008 के प्रावधानों के तहत जांच की कमान NIA को सौंप दी है। एजेंसी द्वारा दर्ज की गई FIR में स्पष्ट किया गया है कि आरोपी को-पायलट का यह कृत्य विमान को हाईजैक करने और दुर्घटनाग्रस्त करने की सोची-समझी साजिश थी, जो एंटी-हाइजैकिंग एक्ट और UAPA के दायरे में आता है।
इस जानलेवा हमले और हाईजैक की कोशिश के दौरान बचाए गए 174 यात्रियों में से अधिकांश नागरिक इजरायल के थे। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में इजरायल ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने की घोषणा की है। इजरायली राष्ट्रपति ने भी कैप्टन मच्छार की बहादुरी की खुले तौर पर सराहना की है, जिससे भारत का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गया है।
इटली ने अपने स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानून के अनुसार, अब छात्रों को स्कूल परिसर और क्लासरूम में चेहरा इस तरह ढकने की अनुमति नहीं होगी जिससे उनकी पहचान छिप सके। हालांकि, ऐसे नकाब या आवरण को छूट दी गई है जिनसे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से पहचाना जा सके।
हैकरों ने अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड वन सिस्टम के कंट्रोल प्लेन की खामी का फायदा उठाकर सेंध लगाई। सुरक्षा के चलते अपडेट रोके गए और साइबर कमांड ने जांच शुरू की।
अमेरिकी दिग्गज कंपनी आइबीएम (IBM) ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन के अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन बंद कर दिया है। प्रभावित कर्मचारियों को स्थानांतरण या विच्छेद वेतन के साथ कंपनी छोड़ने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह