वर्ष 2025 अब अपने अंतिम दिनों में है और 2026 की दस्तक होने वाली है, लेकिन यह साल बेहद दर्दनाक रहा। आगजनी, सड़क हादसों और प्रशासनिक लापरवाही ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
गुजरात में एक भयावह सड़क हादसा हो गया। बीमार नवजात को अरवल्ली से अहमदाबाद ला रही एक एंबुलेंस में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में नवजात समेत कुल चार जिंदा जल गए। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक हादसा हो गया। मोतीपुर बाजार के वार्ड-13 में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
राजस्थान में बड़े सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जैसलमेर बस अग्निकांड में 21 लोगों की जान चली गई। इसके दो दिन बाद ही गुरुवार को बाड़मेर से एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेलर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है।
राजस्थान के जैसलमेर में बस अग्निकांड का शिकार 20 लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग शुरू हो गई है। अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के दो सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में अरेंजमेंट किए गए हैं।
आज, 4 अगस्त को महान गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती उनके गृह नगर खंडवा में 'गौरव दिवस' के रूप में मनाई गई। इस खास मौके पर प्रशंसकों ने उनकी समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाकर और उनके गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जानें इस समारोह से जुड़ी खास बातें और किशोर दा के खंडवा से जुड़ाव के बारे में।


















