रीवा की चोरहटा पुलिस ने प्रयागराज से लाई जा रही 1052 शीशी कोडिनयुक्त नशीली कफ सिरप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।
सतना में पुलिस ने फूड कैफे पर छापा मारकर 40 शीशी कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप जब्त की। कैफे संचालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मैहर के रामनगर में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत छापा मारकर महिला को अवैध शराब और नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी पति फरार, सप्लायर नेटवर्क की जांच जारी।
सतना में मेडिकल नशे के धंधे का भंडाफोड़। जस्सा गैंग महिला को हर ट्रिप पांच हजार देकर घर में नशीली सिरप डम्प कराता था।
रीवा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नशीली कफ सिरप की खाली बोतलें लेकर एसपी कार्यालय पर पुलिस संरक्षण में नशे के धंधे का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद और डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीएसपी ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।

















