सतना में मेडिकल नशे के धंधे का भंडाफोड़। जस्सा गैंग महिला को हर ट्रिप पांच हजार देकर घर में नशीली सिरप डम्प कराता था।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गांजा और शराब की तस्करी के बाद मेडिकल नशे के धंधे में उतरे विंध्य के कुख्यात तस्कर जस्सा उर्फ अनूप जायसवाल के द्वारा महिला को घर में नशीली दवा रखने के लिए हर ट्रिप का पांच हजार रुपए देता था। महिला को घर में नशीली दवा रखने के लिए जस्सा के करीबी ने राजी किया था। जस्सा का यह पुराना ट्रेंड है वह गरीब आदिवासियों को डरा- धमका और लालच देकर नशीला पदार्थ उनके घरों पर डम्प करता है। 28 लाख 80 हजार रुपए कीमत की 14 हजार कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ पकड़ी गई महिला और उसके दो सहयोगियों को उचेहरा पुलिस ने शनिवार को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया।
ट्रक से आई थी नशे की खेप
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसडीओपी नागौद रघु केसरी की अगुवाई में परसमनिया के मड़फई गांव में चौरसिया बाई साकेत के घर में दबिश देकर पुलिस ने 120 पेटी में भरी 14 हजार के करीब ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि चौरसिया बाई साकेत के घर में नशे के लिए प्रयुक्त की जाने वाली सिरप रखने के लिए उसे पांच हजार रुपए हर ट्रिप जस्सा और उसके सहयोगियों के द्वारा दिया जाता था। चौरसिया बाई साकेत के घर में डम्प करने के लिए नशीली कफ सिरप ट्रक के द्वारा लाई जाती थी।
बार- बार बदल देता है ठिकाना
पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुख्यात तस्कर जस्सा उर्फ अनूप जायसवाल पिता अमृत लाल निवासी पोड़ी थाना नागौद अपने गुर्गो के जरिए परसमनिया के पहाड़ी अंचल में बसे भोले-भाले आदिवासियों को लालच देकर नशीली दवाएं रखने के लिए तैयार करता था। पिछले डेढ़ साल से नशीली दवा के धंधे में उतरे जस्सा के द्वारा 1 से 2 माह के बाद नशीली दवा डम्प करने का स्थान बदल दिया जाता था। जस्सा और उसके सहयोगियों ने नशीली कफ सिरप मड़फई में चौरसिया बाई साकेत के घर में रखने के लिए उसे एक माह पहले राजी किया था। पूछताछ में चौरसिया बाई ने बताया कि बड़े वाहन से पेटी उतारकर घर में रखी जाती थी। इसके बाद चार पहिया वाहन से पेटी को दूसरी जगह ले जाया जाता था।
जस्सा और उसके राइट हैंड की तलाश जारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नशीली कफ सिरप की तस्करी में कुख्यात तस्कर जस्सा का राइट हैंड परसमनिया पठार के पहाड़ी अंचल के एक गांव में रहने वाला पंकज है। पंकज ने ही मड़फई गांव में चौरसिया बाई साकेत के घर में नशीली दवा डम्प करने के लिए सुरक्षित जगह तलाशी थी। पंकज ने ही चौरसिया बाई साकेत से नशीली दवा रखने के बदले रुपए का सौदा तय किया था। बताया गया कि नशीली कफ सिरप की तस्करी में परसमनिया पठार के पहाड़ी अंचल के एक सरपंच के भाई का नाम भी जस्सा के सहयोगी के रुप में सामने आया हेै। सूत्रों ने बताया कि परसमनिया पठार के मड़फई व अन्य गांव में बनाए गए डम्पिंग यार्ड (ठिकाने) से जस्सा और उसके सहयोगी दो ट्रक से ज्यादा नशीली कफ सिरप की सप्लाई लग्जरी वाहनों से सतना, रीवा, सीधी, मैहर, मऊगंज, पन्ना व अन्य जिलों में कर चुके हैं। पुलिस जस्सा गैंग के लिए नशीली कफ सिरप की डिलेवरी करने वालों को चिन्हित कर रही है।
यह रहे कार्रवाई में शामिल
28 लाख 80 हजार रुपए कीमत की 14 हजार से ज्यादा कोडीन फास्फेटयुक्त के साथ गिरफ्तार चौरसिया बाई साकेत पति कैरा साकेत 65 वर्ष निवासी मड़फई थाना उचेहरा और मनीष यादव पिता मानिकलाल यादव, शैलेन्द्र उर्फ टिंकू गुप्ता पिता विमलेश गुप्ता दोनों निवासी भुरूहरा थाना उचेहरा को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत मेडिकल नशे के खिलाफ पुलिस की यह बड़ी सफलता है। इस कार्रवाई में एसडीओपी नागौद रघु केसरी के अलावा टीआई उचेहरा सतीश मिश्रा, परसमनिया चौकी प्रभारी रामऔतार पटेल, एएसआई संतोष सिंह धुर्वे, देव नारायण उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मिथलेश मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, रामकरण प्रजापति, संजय त्रिपाठी, आरक्षक वीर बहादुर सिंह, संतोष वर्मा, कौशल गुर्जर, अरविंद शुक्ला, नरेन्द्र पटेल, सम्मर भलावी, रत्नेश रावत, विनोद रावत, गणेश विश्वकर्मा, महिला आरक्षक शिवानी मेहरा, रंजना बहेलिया, प्रधान आरक्षक छोटेलाल, संदीप व सैनिक अतेन्द्र त्रिपाठी शामिल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।