रीवा की चोरहटा पुलिस ने प्रयागराज से लाई जा रही 1052 शीशी कोडिनयुक्त नशीली कफ सिरप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।

हाईलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के रास्ते जिले में नशीली पदार्थों की खेप पहुंच रही है। हाल ही में ड्रग एवं गांजा की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद जिले की पुलिस और सक्रिय हो गई है। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि प्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय से नशा के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें न केवल लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है बल्कि नशे के कारोबारियों पर भी सीधा प्रहार किया जा रहा है। बीती रात चोरहटा पुलिस ने करहिया मंडी के बाद घेराबंदी करते हुए एक कार सवार को पकड़ा। जिसके पास से पैकेट में हजारों कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। नशीली सिरप प्रयागराज से रीवा लाई गई थी। थाना प्रभारी चोरहटा पवन शुक्ला ने थाना स्टाप के साथ नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली कफ सिरफ 1052 शीशी कोडिन युक्त कुल कीमती करीबन 211978 / रुपए का जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
थाना प्रभारी चोरहटा पवन शुक्ला, हमराही स्टाफ के मय शासकीय वाहन के अपराध विवेचना क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना हुए थे। दौरान क्षेत्र भ्रमण मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सेमरिया रोड से स्विप्ट डिजायर कार क्र. एमपी 17 सीए 9860 में अवैध नशीली कफ सीरप की खेप शहर में विक्रय किए जानें हेतु लाई जा रही है, यदि तत्काल घेराबंदी कर नही पकड़ा गया तो उक्त लोग नसीली कफ सिरफ को लेकर भाग जायेंगे अथवा खुर्द बुर्द कर देंगे। उक्त मूखबिर सूचना के संबध में वरिष्ठ अधिकारियों के अवगत कराया गया एवं थाना प्रभारी चोरहटा अपने थाना स्टाप के साथ मुखबिर के बताए अनुसार सेमरिया रोड के करहिया नं. 1 ईटा भट्ठा के पास घेराबंदी कर उक्त संदेही कार का इंतजार करने लगे कुछ समय उपरान्त वह कार एमपी 17 सीए 9860 आती दिखी जिसे रोका जाकर वाहन चालक से उसका नाम पता पूछा गया।
आरोपी नहीं पेश कर पाया दस्तावेज
पकड़े गए आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम उपेन्द्र द्विवेदी पिता राजेस द्विवेदी निवासी देवमउ दलदल थाना रामपुर बघेलान हाल निवास करहिया रीवा बताया जिससे गाड़ी की तलाशी लेने को कहा गया एवं मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया, तलासी के दौरान उक्त कार में नशीली कफ सीरप लोड होना पाया गया। जिसके संबंध में उपेन्द्र द्विवेदी से वैध काजजात की मांग की गई जो प्रस्तुत नही कर सका एवं अवैध रूप से नशीली कफ सीरप का परिवहन पाया गया। समक्ष गवाहान उक्त नशीली कफ सीरप की गिनती की गई जो 1052 शीशी कीमती लगभग 211978/ रूपए पाई गई जिसको विधसंगत रूप से कब्जे पुलिस लिया, नशीली कफ सीरप के परिवहन में प्रयुक्त उक्त कार क्र. एमपी 17 सीए 9860 को भी जप्त किया गया आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया, आरोपी उपरोक्त का उक्त कृत्य अपराध धारा 8, 21, 22 ठऊढर एवं 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय पाये जाने से मौके की कार्यवाही कर थाना वापसी पर प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी उपेन्द्र द्विवेदी पिता राजेस द्विवेदी उम्र 24 वर्ष निवासी देवमउ दलदल थाना रामपुर बघेलान हाल निवास करहिया रीवा का बताया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी चोरहटा पवन शुक्ला, राजेश तिवारी, अशोक वर्मा, राजाराम सोनी, धर्मेन्द्र कुमार पटेल, आशीष त्रिपाठी, जयबीर सिंह शामिल रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह