रीवा के चोरहटा क्षेत्र में एयरपोर्ट कर्मचारी के सूने घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। बदमाश 10 से 12 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए, पुलिस जांच में जुटी है।
सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के फार्महाउस में कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप सामने आया है। एफआईआर की मांग को लेकर पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने समर्थकों संग थाने का घेराव किया, पुलिस से झूमाझटकी हुई। कांग्रेस विधायक ने लगाए भाजपा पर साजिश के आरोप।
रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने धौचट के पास एक एक्सयूवी से 13 बोरियों में भरी 2965 शीशी कोरेक्स सिरप जब्त की है। आरोपी सुजीत नागर से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। साथ ही नईगढ़ी थाना क्षेत्र में भी मेडिकल नशे की खेप के साथ चार आरोपी पकड़े गए हैं। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।















