×

13 बोरी कोरेक्स के साथ पकड़ा गया तस्कर

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने धौचट के पास एक एक्सयूवी से 13 बोरियों में भरी 2965 शीशी कोरेक्स सिरप जब्त की है। आरोपी सुजीत नागर से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। साथ ही नईगढ़ी थाना क्षेत्र में भी मेडिकल नशे की खेप के साथ चार आरोपी पकड़े गए हैं। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

By: Star News

Jun 29, 20253:26 PM

view36

view0

13 बोरी कोरेक्स के साथ पकड़ा गया तस्कर

रीवा, स्टार समाचार वेब

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में शनिवार को दो अलग-अलग थानों में कोरेक्स की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। आईजी एवं एसपी के निर्देशन में की जा रही कार्रवाई में शनिवार को चोरहटा थाना अंतर्गत धौचट में एक कार को जब्त किया गया है। जिसमें 13 बोरियों में 2965 शीशी कफ सिरप पकड़ी गई है। एक्सयूवी गाड़ी में लोड की गई कोरेक्स की खेप के साथ सुजीत नागर उर्फ पिंटू को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। 

बताया गया है कि पकड़ी गई कोरेक्स की कीमत तकरीबन 5 लाख 85 हजार बताई गई है। इसी तरह नईगढ़ी पुलिस ने मेडिकल नशे की खेप के तस्कर आलोक सिंह परिहार ग्राम लाहौली थाना बैकुण्ठपुर, ऋषभ सिंह सहित चार आरोपियों को 836 शीशी कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने उगले कई राज

चोरहटा थाना अंतर्गत धौचट पुल के पास एक एक्सयूवी में पकड़ी गई 2965 शीशी कफ सिरप के बाद सुजीत नागर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई इस दौरान उन्होंने कई राज उगले हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस कारोबार में और भी कई नाम सामने आए हैं। विवेचना की जा रही है। जल्द ही नशा की खेप के कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

एक दिन पहले से नजर बना रखी थी पुलिस 

चोरहटा थाना को मुखबिर द्वारा दी गई सूचना में बताया गया था कि एक एक्सयूवी गाड़ी में कोरेक्स की खेप लाई जा रही है जो धौचट के पास सप्लायरों को दी जाएगी। ऐसी स्थिति में साइबर सेल एवं चोरहटा थाना की पुलिस को तैनात किया गया था। एक दिन पहले से ही पुलिस इस पूरे मामले पर नजर बनाकर रखी थी। शनिवार को जब एक एक्सयूवी कार धौचट की तरफ जाते हुए दिखी, तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुल के समीप गाड़ी को रोका गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 13 बोरियों में कफ सिरप पाया गया। गणना के बाद 2965 नग कफ सिरप जब्त कर एनडीपीएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

फाइटर जेट की गर्जना, एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिरी, खिड़की के कांच टूटे

फाइटर जेट की गर्जना, एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिरी, खिड़की के कांच टूटे

रीवा में फाइटर जेट की तेज गर्जना से एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिर गई और खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस ने धमाके को अफवाह बताया, जबकि ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

Loading...

Mar 19, 20268:23 PM

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बर्खास्त पटवारी भी शामिल

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बर्खास्त पटवारी भी शामिल

रीवा में गश्त के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बर्खास्त पटवारी भी शामिल है। पुलिस ने जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

Loading...

Mar 19, 20268:20 PM

एलसीसी कंपनी की मनमानी से बाणसागर नहर क्षतिग्रस्त, किसानों पर संकट गहराया

एलसीसी कंपनी की मनमानी से बाणसागर नहर क्षतिग्रस्त, किसानों पर संकट गहराया

सीधी जिले में एलसीसी कंपनी द्वारा नल-जल योजना के तहत बिना अनुमति नहर खुदाई से बाणसागर नहर क्षतिग्रस्त हुई। जल संसाधन और जल निगम आमने-सामने, किसानों की सिंचाई पर संकट गहराया।

Loading...

Mar 19, 20268:14 PM

करोड़ों टैक्स बकाया, सिंगरौली निगम बेबस, रसूखदारों पर कार्रवाई अब तक नहीं

करोड़ों टैक्स बकाया, सिंगरौली निगम बेबस, रसूखदारों पर कार्रवाई अब तक नहीं

सिंगरौली नगर निगम में करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया है, लेकिन बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। नोटिस जारी कर औपचारिकता निभाई जा रही, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Loading...

Mar 19, 20268:10 PM