सतना के रैकवार दंपत्ति ने बेटियों के जन्म को पौधरोपण से जोड़कर सामाजिक मिसाल पेश की है। 500 से अधिक पौधे रोपकर बेटी और प्रकृति दोनों को सहेजने का संदेश दिया।
इंदौर के रालामंडल क्षेत्र बायपास पर सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई। उनके साथ कार सवार दो युवकों की भी मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर घायल है।
मध्य प्रदेश में ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर, बुरहानपुर, इटारसी, पिपरिया, रायसेन, राजगढ़ और भोपाल समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम विवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति पर दयापूर्वक विचार नहीं किया जा सकता, खासकर जब परिवार के अन्य सदस्य उस पर निर्भर न हों।
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार मुखर होकर अपनी आवाज उठा रही हैं। अब उन्होंने नया पोस्ट कर संजय यादव और रमीज पर गंदी गालियां दीं, मारने के लिए चप्पल उठाने का गंभीर आरोप लगाया है।
रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के क्योटी प्रपात में तीज के दिन बड़ा हादसा हो गया। नहाने पहुंची फूलवती वर्मा और उनकी बेटी त्रिषा वर्मा पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बहकर प्रपात से नीचे गिर गईं। अंधेरा होने के कारण सर्चिंग रोक दी गई, अब बुधवार सुबह SDRF की मदद से तलाश शुरू होगी।
सतना जिले के रामनगर क्षेत्र में स्कूल चौकीदार संतोष कुमार कोल की हत्या का राजफाश हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि चौकीदार की बेटी के प्रेमी रजनीकांत उर्फ रोहित कोल ने सार्वजनिक बेइज्जती का बदला लेने के लिए डंडे से हमला कर हत्या की और शव को जंगल में खाई में फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
रीवा जिले के मऊगंज अस्पताल में एक 16 वर्षीय छात्रा को समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सिस्टम की लापरवाही यहीं नहीं रुकी—पोस्टमार्टम में देरी, शव वाहन के लिए पैसे की मांग और लोडिंग वाहन में शव की विदाई ने मानवता को शर्मसार कर दिया। यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और संवेदनहीन तंत्र पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद को नौकरी से निकाल दिया है। साइमा डब्ल्यूएचओ के साउथ-ईस्ट एशिया की रीजनल डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं। शेख हसीना के बेटी के खिलाफ ये कार्रवाई बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की शिकायत के बाद की गई है।
ग्वालियर में देर रात एक भयावह सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोती झील के पास बदनापुरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह थार पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है, जिसे कथित तौर पर उनका बेटा चला रहा था। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।






















