भागीरथपुरा में जन्मदिन की पार्टी में दाल-बाफले खाने से 30 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर में दूषित जल कांड के पीड़ितों से मिलेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रदेशभर में उपवास और धरना प्रदर्शन करेगी। इंदौर में अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई मरीज अब भी वेंटिलेटर और आईसीयू में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित पेयजल से डायरिया फैला। 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 150 से ज्यादा बीमार। सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के निर्देश। नगर निगम ने शुरू की टैंकरों से सप्लाई।
















