अब ट्रेनों का सफर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। रेलवे के तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। ट्रेनों में विशेष सुरक्षा के बाद भी चोरी की वारदातें आम बात हो गई हैं। इससे रेलवे पर भी सवाल उठने लगा है। दरअसल, ट्रेनों से पुलिस-पब्लिक के साथ अब पूर्व सांसदों का भी सामान चोरी होने लगा है।
मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री पर अब सत्ता-संगठन की तलवार लटक रही है। भाजपा संगठन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस लगातर मंत्री के इस्तीफे को लेकर मोर्चा खोले हुए है। गौरतलब है कि सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया है।
आज भोपाल युवा कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता 74 बंगला स्थित नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सरकारी आवास पहुंचे और बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। एक दिन पहले भी कांग्रेस ने बागरी के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।
सतना में धान की बोरियों से 46 किलो गांजा बरामद, कीमत 9 लाख से अधिक। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में राजनीतिक संरक्षण के संकेत।
बांदा जिले के नरैनी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह उर्फ सेम्मू भी शामिल। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को जेल भेजा।
विंध्य को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भोपाल में किया गया। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में परचम लहराने वाले विंध्य के निवासियों के सम्मान के लिए प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट भोपाल के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।
कोठी नगर पंचायत में उपयंत्री प्रियंवदा सिंह की कार्यशैली के खिलाफ 9 पार्षद लामबंद हो गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राज्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि या तो उपयंत्री को हटाया जाए या फिर वे पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा स्वीकार करें। उपयंत्री पर कार्य में मनमानी और पार्षदों के स्वीकृत कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगे हैं।
सतना जिले के नागौद तहसील के द्वारी खुर्द गांव में सड़क नहीं होने के कारण एक महिला को इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई। परिजन चारपाई पर मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे। घटना राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के विधानसभा क्षेत्र की है, जिससे प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं।




















