बांदा जिले के नरैनी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह उर्फ सेम्मू भी शामिल। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को जेल भेजा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई नशीली दवा की बिक्री के बाद अब गांजा तस्करी में पकड़े गए हैं। बताया जाता है कि बांदा जिले के नरैनी कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राज्यमंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह उर्फ सेम्मू भी शामिल हैं। हालांकि इससे पहले जब बिरसिंहपुर पुलिस ने नशीली दवा की बिक्री में राज्यमंत्री के बहनोई के बहनोई को गिरफ्तार किया था तो राज्यमंत्री ने उनसे अपने किसी प्रकार के रिश्तों से इंकार करते हुए उन्होंने साफ कहा था कि अवैध कारोबार करने वालों से उनका कोई नाता- रिश्ता नहीं है। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इस रिश्ते से अपने आपको अलग किया था।
लग्जरी कार में हो रही थी गांजे की तस्करी
बताया जाता है कि गांजे की तस्करी लग्जरी कार में की जा रही थी। नरैनी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गांजा तस्करों के कब्जे से 10 किलो 400 ग्राम गांजा, एक तमंचा, कारतूस, कार तथा बाइक बरामद की गई। पकड़ी गई गांजे की खेप सीमावर्ती मध्य प्रदेश के रास्ते जिले में लाई जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ कार सवार संदिग्ध व्यक्ति नरैनी-कालिंजर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए सतना जिले के रैगांव थाना क्षेत्र के उजरौधा निवासी दीपक पुत्र रजनीश, सतना शहर कोतवाली क्षेत्र के पन्ना रोड उमरी हनुमान मंदिर निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ सेम्मू पुत्र सुरेंद्र, बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ांव गांव निवासी बुद्धविलास पुत्र बोधन, देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा गांव निवासी महिपत पुत्र मूलचंद्र और कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी अभिलाष पुत्र वीरेंद्र को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार की डिग्गी से 10 किलो 400 ग्राम गांजा, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया अर्न्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार तिवारी अपने हमराही उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास खां, हेड कांस्टेबल ललित कुमार व नागेश कुमार, तथा कांस्टेबल सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार और अंकित कुमार सिंह के साथ रात गश्त और चेकिंग पर थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।