तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में एटीएम लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे 37 लाख रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने एटीएम मशीनें तोड़ने की। नाकाम होने पर गुस्से में आकर बदमाशों ने मशीनों को आग के हवाले कर दिया।
हर नागरिक अपने भूले हुए वित्तीय साधनों को आसानी से वापस पा सके। यह एक मौका है अपने भूले हुए पैसे को नए अवसर में बदलने का। इसके साथ ही उन्होंने कहा- मैं लोगों से आह्वान करता हूं कि वे आपका पैसा, आपका अधिकार अभियान में जरूर भाग लें।
भोपाल पुलिस ने नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपी विवेक यादव ने छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया और विदिशा-सीहोर तक $6$ लाख के नकली नोट खपाए। उसके पास से $2.25$ लाख के नकली नोट और $30$ लाख के नोट छापने का रॉ मटेरियल मिला है।
अमेरिका में भारतीय मूल के टेलीकॉम कंपनी के सीईओ ने 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का वित्तीय घोटाला किया है। सीईओ ने फर्जी ग्राहक खातों और राजस्व के दस्तावेज तैयार कर अमेरिकी बैंकों से भारी कर्ज हासिल किया। इस खुलासे के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है।
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को भाई दूज के अवसर पर मिलने वाली ₹250 की विशेष किस्त गुरुवार को जारी नहीं की गई। यह राशि मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित लाड़ली बहना कार्यक्रम के दौरान सीधे खातों में हस्तांतरित की जानी थी, जिसके लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में बहनें मुख्यमंत्री निवास पहुंची थीं।
सतना में बीच बाजार व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी से तीन लाख रुपए चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने शहडोल, अनूपपुर और पन्ना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पकड़े गए बदमाशों से नशीली कफ सिरप भी बरामद हुई। पुलिस की छापेमारी जारी है।



















