बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज एक्स पर पोस्ट कर एनडीए सरकार की आगे की रणनीति बताई है। सीएम ने कहा-राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हम लोगों की प्राथमिकता रही है। सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में वादों की झड़ी लगा दी। शाह ने विपक्ष पर निशाना भी साधा। शाह ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों को मार दिया। पीएम मोदी ने आपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों का सफाया किया।
अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर एक बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, उन्होंने 'लव जिहाद' के संदर्भ में हिंदू माता-पिता को सलाह दी है कि यदि उनकी बेटियाँ उनकी बात नहीं मानतीं या किसी अन्य धर्म के व्यक्ति से शादी करने की जिद करती हैं, तो उन्हें मारपीट कर और उनकी टांगें तोड़कर भी रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए ही ताड़ना देते हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अक्टूबर को बिहार में चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन को बिहार का अपमान करने वाला बताया और कहा कि सेना का अपमान करने वाले राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए। उन्होंने एनडीए के तहत बिहार के विकास और सनातन संस्कृति में गया के महत्व पर भी बात की।
सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला से शादी का वादा कर उसके साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में व्यक्ति की अग्रिम जमानत बरकरार रखी। वहीं, कोर्ट ने महिला को फटकार लगाते हुए कहा कि उसने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बनाकर अपराध किया है। अदालत ने महिला को यह भी चेतावनी दी कि शादी के दौरान अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है।

















