बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में वादों की झड़ी लगा दी। शाह ने विपक्ष पर निशाना भी साधा। शाह ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों को मार दिया। पीएम मोदी ने आपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों का सफाया किया।

प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में वादों की झड़ी लगा दी।
दरभंगा। स्टार समाचार वेब
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में वादों की झड़ी लगा दी। शाह ने विपक्ष पर निशाना भी साधा। शाह ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों को मार दिया। पीएम मोदी ने आपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों का सफाया किया। याद रखना बिहार में बने तोप के गोले से आतंकवादियों को जवाब देने का काम किया जाएगा। शाह ने कहा कि पूरे मिथिला क्षेत्र में संभावनाओं का अंबार लगने वाला है। पुनौराधाम में साढे आठ सौ करोड़ से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं।
अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे, वंदे भारत ट्रेन शुरू होगा। 250 करोड़ से जाले का बाइपास बन रहा है। दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाला है। जाले में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी मोदी बना रहे हैं। एक करोड़ 41 लाख जीविका दीदी के अकाउंट में 10 हजार डालने का काम हुआ है।
शाह ने कहा-लालू की पार्टी ने चुनाव आयोग को रुपया वापस लेने के लिए पत्र लिखा है। हम पांच साल में जीविका दीदी के अकाउंट में दो लाख रुपए डालने का काम करेंगे। बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क बनाएंगे। बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे। एनडीए सरकार बनने के बाद किसानों को छह की जगह नौ हजार रुपए दिए जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा-दरभंगा समेत चार एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने का काम किया जाएगा। एक करोड़ 17 लाख माताओं को उज्जवला योजना का सिलेंडर देने का काम किया है। बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की है। 36 हजार करोड़ से कोसी के पानी को किसानों के खेत तक पहुंचाएंगे। बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का काम करेंगे।
अमित शाह ने कहा-बिहार ने 15 साल लालू-राबडी के जगंल राज को देखा। अब वह इसको फिर से वापस लाना चाहते हैं। हमारा काम जंगल राज को रोकना और दरभंगा को विकसित जिला बनाना है। लाल-राबडी 15 साल तक सीएम थे, उन्होंने दरभंगा के लिए क्या किया। दरभंगा में एम्स बनाने का काम मोदी ने किया। किसी को पटना- दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चुनावी सभा के दौरान शाह ने कहा- एक माई कह रही थी कि एम्स बन जाएगा, इलाज के लिए रुपया कहां से आएगा। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक लोगों का इलाज मुफ्त कर दिया है। दरभंगा का आईटी पार्क बिहार के युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम करेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने पूछा- लालू-राबडी ने कुछ किया था क्या। चारा घोटाला किसने किया। अलकतरा का घोटाला किसने किया। वर्दी घोटाला किसने किया। बाढ़ राहत का घोटाला किसने किया। भीड़ से आवाज आई लालू ने।
पीएम मोदी ने 11 साल और नीतीश कुमार ने 20 साल शासन किया कोई घोटाला किया क्या। सीएम और पीएम की कोई वैकेंसी नहीं है। आपकी चिंता केवल मोदी और नीतीश कुमार कर सकते हैं। राहुल ने जाले में घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाले थे। हम देश से चुन-चुनकर घुसपैठिया निकालेंगे। मोदी की मां के लिए इसी भूमि पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया। जब- जब राहुल बाबा ने मोदी के लिए अपशब्द कहे, मोदी प्रचंड बहुमत से जीतकर आए। मोदी बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।