इंदौर का आरएनटी मार्ग स्थित विश्वविद्यालय परिसर मंगलवार को छावनी में तब्दील हो गया, जहाँ राजपूत करणी सेना और विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी (UGC) के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
ईरान में बढ़ती हिंसा और 2500 से ज्यादा मौतों के बीच भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने को कहा है। जानें विदेश मंत्रालय के मुख्य निर्देश।
ईरान में प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी को आज फांसी दी जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए 'मदद' का भरोसा दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने डोनाल्ड ट्रंप और विदेशी ताकतों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने देश में जारी अशांति को बाहरी साजिश बताते हुए दंगाईयों को भारी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा। पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने मोहम्मद यूनुस सरकार पर चुनाव टालने और भारत के खिलाफ साजिश रचने का लगाया आरोप
खजुराहो के गौतम होटल एंड रिसॉर्ट में फूड प्वाइजनिंग से तीन कर्मचारियों की मौत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। मरने वालों के परिवारों और स्थानीय लोगों ने खजुराहो–बमीठा मार्ग पर 6 घंटे जाम लगाकर जमकर विरोध किया, जिससे मुख्यमंत्री का रूट बदलना पड़ा। घटना के दौरान न मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री-विधायक मौके पर पहुंचे, जिससे लोगों ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। कुल 12 कर्मचारी बीमार हुए थे, जिनमें से तीन की मौत ग्वालियर में इलाज के दौरान हुई।
पश्चिम बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखे जाने के विरोध में भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने 2 नंबर स्टॉप पर प्रदर्शन किया। संगठन ने कहा, मस्जिद बाबर के नाम पर बर्दाश्त नहीं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ उपभोक्ताओं का बड़ा प्रदर्शन। ₹2 लाख तक के बिलों पर भड़के लोगों ने निजीकरण रद्द करने, पुराने मीटर लगाने और 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग रखी। जानें विरोध के मुख्य कारण और 11 सूत्रीय मांगें।
संविदा नीति 2023 के पूर्ण लाभ, संविलयन, निष्कासित कर्मियों की वापसी, एनपीएस व बीमा लाभ, वेतन विसंगति सुधार सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के 32 हजार एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने एकदिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर भोपाल में एनएचएम कार्यालय का घेराव किया। सतना-मैहर से 500 से अधिक कर्मियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया।
सतना जिले में खाद संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 7 केंद्रों से 3640 किसानों को 591.86 मीट्रिक टन खाद का वितरण हुआ, लेकिन 9268 किसान अब भी टोकन के बावजूद खाद से वंचित हैं। नाराज किसानों ने कृषि यांत्रिकी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर सतना-पन्ना मार्ग पर 45 मिनट तक जाम लगाया।






















