सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए विरोध मार्च के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि न्यायपालिका को डराने या धमकाने का प्रयास कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विशेष गहन समीक्षा (SIR) से जुड़े विरोध प्रदर्शनों और मार्च के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कड़ा संदेश दिया। उन्होंने गुरुवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन सुप्रीम कोर्ट को डराने, धमकाने या उस पर दबाव बनाने की कोशिश नहीं कर सकता।
अदालत ने राहुल गांधी और 13 अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनके और आयोजकों के आचरण पर गंभीर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि वह याचिकाकर्ताओं में से एक से उनके व्यवहार को लेकर स्पष्टीकरण मांगना चाहती है और उन्हें इस पर सफाई देनी होगी। गौरतलब है कि याचिका दायर करने से ठीक पहले, 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकाला था, जिस पर अब कानूनी और नैतिक सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने कोर्ट से उस घटना के डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करने का अनुरोध किया, जब राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। आरोप है कि उस दौरान एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए जस्टिस बागची ने सभी संबंधित कानूनी व जांच एजेंसियों को घटना स्थल के CCTV और अन्य डिजिटल फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना से जुड़ा कोई भी व्यक्ति डिजिटल फुटेज लाकर जमा करा सकता है।
मामले में दायर एक अन्य याचिका में मांग की गई है कि किसी भी प्रकार का सार्वजनिक प्रदर्शन या मार्च बुलाने वाले व्यक्ति को उससे आम जनता और व्यवस्था पर पड़ने वाले परिणामों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस याचिका पर भी CJI सूर्यकांत की पीठ ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें...
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह