मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। नई कंपनियों के आने के बावजूद पुराने 6 हजार शिक्षक सेवा में बने रहेंगे।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
सतना-मैहर के 63 सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी। ऑनलाइन वीडियो कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, विशेषज्ञ व्याख्यान और औद्योगिक भ्रमण भी कराया जाएगा।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
28 अप्रैल को मनाए जाने वाले 'विश्व कार्यस्थल सुरक्षा दिवस' पर विशेष आलेख। जानें कार्यस्थल पर सुरक्षा के मौलिक अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों का महत्व
रीवा नगर निगम ने संपत्ति कर बकाया रखने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की। वार्ड 35, 36, 40 और 42 में 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने निर्देश दिए हैं कि समय पर कर न चुकाने वालों पर लगातार तालाबंदी की कार्रवाई जारी रहेगी।
मध्य प्रदेश के शहडोल के न्यू गांधी चौक के पास महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। यहां भारतीय प्रेस के अलावा और भी कई व्यावसायिक दुकाने हैं जिनमें आग लगी है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। प्रशासन ने आस-पास के मकानों को आनन-फानन में खाली करा दिया है।



















