भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।

भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों और नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। स्थायी समाधान और प्रशासन तक अपनी बात पहुँचाने के लिए व्यापारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को व्यापारी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना सभा आयोजित कर विरोध दर्ज कराएंगे।
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बुधवार को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक विशेष प्रार्थना सभा की जाएगी। चैंबर के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एकत्र होकर सामूहिक रूप से रामधुन का गायन करेंगे और महात्मा गांधी से व्यापारियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए मार्गदर्शन की कामना करेंगे।
नगर निगम की सख्त कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। पिछले सप्ताह रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम किया गया था, इसके अलावा बाग सेवनिया, अवधपुरी, 10 नंबर मार्केट और आनंद नगर में भी प्रदर्शन हो चुके हैं। दूसरी ओर, रहवासी संघ भी पूरी सख्ती के पक्ष में हैं। गुलमोहर कॉलोनी और सात नंबर मार्केट में रहवासियों द्वारा टॉर्च लाइट रैलियां निकालकर यह स्पष्ट किया गया है कि आवासीय क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में व्यावसायिक गतिविधियाँ (कमर्शियल एक्टिविटी) नहीं होनी चाहिए।
नगर निगम द्वारा किए जा रहे नए सर्वे में भवनों से जुड़े अन्य उल्लंघनों की भी गहन जाँच की जा रही है। मुख्य मार्गों के दोनों ओर, उनसे जुड़ी गलियों, नदी-तालाबों के किनारे, ग्रीन बेल्ट, बफर जोन और कैचमेंट एरिया में बने भवनों को प्राथमिकता से जाँच के दायरे में लाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध मैरिज गार्डनों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस सख्ती के कारण अवधपुरी, अयोध्या बायपास, गौतम नगर, अशोका गार्डन और लालघाटी जैसे क्षेत्रों में आवासीय इमारतों में दुकानें चला रहे कारोबारियों में दहशत फैल गई है, और वे नोटिस मिलने के बाद सुरक्षित कमर्शियल इलाकों में नई दुकानें तलाशने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्टरों, संभागायुक्तों और नगर निगम कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए हैं। जानें भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें।
हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही विशाखापटनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12804) के जनरल कोच के पहियों से चिंगारी निकलने से हड़कंप मच गया। ग्वालियर के पास गेटमैन की सतर्कता से अनंतपेठ स्टेशन पर ट्रेन रोककर आग बुझाई गई।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में एक और युवक राकेश जेठीवाल की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की जान जा चुकी है।
भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी के टिटोडी घाट पर बुधवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। धारदार हथियार से हमले और पत्थर से सिर कुचलने की आशंका है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।