मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

योजनाओं और विकास के लिए में 10 हजार 630 करोड़ मंजूर
प्रदेश के सिवनी-बालाघाट स्टेट हाईवे 4-लेन से कम होगी दूरी
22 सड़कें मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को हस्तानांतरित
ईओडब्ल्यू को बीएनएस के तहत केस दर्ज करने का पावर
अब किसान ई-विकास-2 में बिना पंजीयन खरीद सकेंगे खाद
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने प्रेसवार्ता कर कैबिनेट में लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में विभिन्न विकास योजनाओं और बुनियादी परियोजनाओं के लिए 10,630 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भूमि अधिग्रहण नीति में बड़ा सुधार किया है।
संपत्ति का वाजिब हक मिलेगा
मंत्री ने बताया कि राज्य में किसी भी विकास कार्य या योजना के लिए जमीन अधिग्रहण करने पर कलेक्टर गाइडलाइन दर से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। खास बात यह है कि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया किसानों की आपसी सहमति से ही आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे भू-स्वामियों को उनकी संपत्ति का वाजिब हक मिल सके।
सिवनी-बालाघाट फोरलेन हाईवे
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य हाईवे से जुड़ा अहम निर्णय लिया गया है। सिवनी-बालाघाट 99.64 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए 3,458 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग के बनने से यात्रा का समय घटकर आधा यानी मात्र 1 घंटा रह जाएगा।
इको-फ्रेंडली निर्माण
मार्ग में आने वाले 6 किलोमीटर के वन क्षेत्र (फॉरेस्ट एरिया) को विशेष रूप से पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश की 22 सड़कों को बेहतर रखरखाव और विकास के लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को हस्तानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।
ईओडब्ल्यू को केस दर्ज करने का पावर
प्रशासनिक और कानूनी सुधार के तहत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) को नए अधिकार सौंपे गए हैं। देश में 1 जुलाई 2024 से लागू हुई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अब ईओडब्ल्यू को एफआईआर और केस दर्ज करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। पूर्व में ईओडब्ल्यू द्वारा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी-1860) की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जाते थे।
बिना पंजीयन भी खरीद सकेंगे खाद
किसानों को खाद की सुलभ उपलब्धता कराने के लिए प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। किसान अब ई-विकास-2 व्यवस्था के तहत बिना पूर्व पंजीयन के भी अपनी आवश्यकतानुसार खाद खरीद सकेंगे। डिजिटल सुविधा का विस्तार करते हुए किसानों को अब व्हाट्सएप के जरिए खाद बुक करने की भी सुविधा दी गई है।
इन सड़कों को भी मिली मंजूरी
मंत्री विजय शाह केस पर टली चर्चा
इधर, कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के केस में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में अभियोजन स्वीकृति के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने की तैयारी थी, लेकिन अंतिम दौर में इसे सार्वजनिक तौर पर बैठक के एजेंडे में शामिल करने से रोक दिया गया। मामला एक साल से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही राज्य सरकार को अभियोजन स्वीकृति पर निर्णय लेने के निर्देश दे चुका है। ऐसे में अब 31 अगस्त की सुनवाई से पहले सरकार के कदम पर निगाहें टिकी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।