मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। नई कंपनियों के आने के बावजूद पुराने 6 हजार शिक्षक सेवा में बने रहेंगे।

मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) से जुड़े आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में काम कर रही कोई भी नई कंपनी पहले से सेवा दे रहे शिक्षकों को नौकरी से नहीं हटा सकेगी। समग्र शिक्षा के तहत लगभग 13 कंपनियों का अनुबंध (Agreement) समाप्त कर नई कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन विभाग ने यह अनिवार्य किया है कि नई कंपनियों को पूर्व में कार्यरत शिक्षकों को ही अपनी सेवा में रखना होगा।
प्रदेशभर में व्यावसायिक शिक्षकों की संख्या करीब 6 हजार है। पिछले कुछ समय से व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली 50 से अधिक कंपनियां इन प्रशिक्षकों का विभिन्न तरीकों से शोषण कर रही थीं और मनमानी बढ़ा रही थीं। स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि कई जगहों पर पैसे लेकर जॉइनिंग देने जैसी शिकायतें आम हो चुकी थीं।
इन तमाम अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगभग दो महीने पहले व्यावसायिक शिक्षकों ने राजधानी भोपाल में दो दिवसीय उग्र आंदोलन किया था। पहले दिन अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया और दूसरे दिन लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया गया था। इस दौरान आयुक्त के साथ हुई लंबी चर्चा और दबाव के बाद आखिरकार यह आदेश जारी किया गया है, जिसे शिक्षकों की नौकरी की सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताया है। शर्मा ने प्रदेशभर के शिक्षकों को बधाई देते हुए बिचौलियों और शोषणकारी व्यवस्था को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस लड़ाई ने साबित कर दिया है कि सही दिशा में किया गया संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। इस मुद्दे को लेकर आगामी 10 अक्टूबर को भी एक और बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है।
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों के मुताबिक, जिन प्रमुख कंपनियों और वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स (VTPs) का एग्रीमेंट खत्म किया गया है -
एग्रीकल्चर ट्रेड: आकाश एग्री सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, वालेअर फैबटेक्स प्राइवेट लिमिटेड।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड: एसेंसिव एडुकेयर लिमिटेड, टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड, अल्टीमेट एनर्जी।
अपारेल ट्रेड: ब्राइट फ्यूचर डॉट कॉम स्किल प्राइवेट लिमिटेड।
हेल्थकेयर ट्रेड: डीसीआई मल्टी स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड।
आईटी एवं आईटीईएस ट्रेड: एवरग्रीन एजुकेशन ट्रस्ट, जीके एजुकेशनल ट्रस्ट, आईसीए एजुस्किल्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडस एजुट्रेन प्राइवेट लिमिटेड (अन्य ट्रेड यथावत), एलएनजे इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड।
ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड: वीएलसीसी हेल्थकेयर लिमिटेड।
यह भी पढ़ें....
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन और कलियासोत डैम के पास अवैध कचरा डंपिंग पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 4 सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। नई कंपनियों के आने के बावजूद पुराने 6 हजार शिक्षक सेवा में बने रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में हैं। उन्होंने भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर लगी मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शाह 11 जिलों के करीब 35 हजार गौपालकों के सम्मेलन में गौशालाओं को 101 करोड़ रुपए दिए। उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 मतों से पराजित किया।
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दमोह के दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम पोड़ी के पास सुबह करीब चार बजे गया जी से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर संजय गंगेले और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश में इस साल मानसून की बेरुखी से राज्य के आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रदेश के 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका है, जिनमें से 11 जिलों में तो 80 प्रतिशत से भी कम बारिश दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बड़ी चौपाटी से कुछ दूरी पर पिटगारा तिराहे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
भोपाल के गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में उतारने और नशा-मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह