सतना में 10 लाख के लेनदेन विवाद में गोलीकांड के मुख्य आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने बांधवगढ़ से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पिस्टल, राइफल और कारतूस बरामद, छह आरोपी अब भी फरार हैं।
सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने डीजे संचालक अंकुर गुप्ता को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अंकुर को जिला अस्पताल से रीवा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र बसोर ने डीजे देने से मना करने पर हमला किया। इस घटना ने एक बार फिर सतना में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से अवैध कट्टे और कारतूस बरामद हुए। घटना ने जिले में बढ़ती हथियार संस्कृति और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में मोबाइल विवाद के चलते दिनदहाड़े गोली चली। गोली लगने से छात्र सत्यम शुक्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वेद मिश्रा और उसके साथियों समेत पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सतना शहर की पॉश कॉलोनी चाणक्यपुरी में व्यापारी भागवत गुप्ता के घर पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के पीछे विवादित जमीन के पुराने केस और गैंग के बदले की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में पांचों आरोपी कैद हुए। एफएसएल टीम जांच में जुटी।

















