सतना में 10 लाख के लेनदेन विवाद में गोलीकांड के मुख्य आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने बांधवगढ़ से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पिस्टल, राइफल और कारतूस बरामद, छह आरोपी अब भी फरार हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दस लाख रुपए के लेनदेन के विवाद में कार रुकवा कर बट से जानलेवा हमला कर हत्या के इरादे से फायरिंग करने की घटना को अंजाम देकर फरार हुए मुख्य आरोपी को उसके साथी के साथ पुलिस ने बांधवगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, 315 बोर की राइफल व कारतूस बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल 6 आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस कर रही पूछताछ
सिविल लाइन टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने बांधवगढ़ में दबिश देकर गोलीकांड के मुख्य आरोपी रघुराज सिंह उर्फ रग्घू पिता सुखेन्द्र सिंह निवासी ललचहा थाना नागौद और रूदन सिंह पिता नारेन्द्र सिंह निवासी धनखेर थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार कर सतना लाया गया है। आरोपी रघुराज के कब्जे से पिस्टल और कारतूस जबकि आरोपी रूदन के कब्जे से 315 बोर की राइफल जब्त की गई है। दोनों आरोपियों से फरार चल रहे उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
यह है घटनाक्रम
उल्लेखनीय है कि गौरव सिंह उर्फ गोलू पिता लवकेश सिंह निवासी छींदा थाना नागौद हाल निवास पेप्टेक सिटी कालोनी मकान नं. 379 थाना सिविल लाइन रविवार की दोपहर 11.30 बजे कार लेकर सतना शहर के लिए निकला। कॉलोनी के मेन गेट पर रघुराज उर्फ रग्घू और उसके साथियों ने गाड़ियां लगाकर गौरव को रुकवाया। रघुराज और उसके साथियों ने गौरव के साथ मारपीट कर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। हमले में गौरव के बाएं आंख के नीचे चोट आई। बट मारने के बाद रघुराज के द्वारा गौरव को टारगेट कर गोली चलाई गई। गौरव ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गौरव की शिकायत पर पुलिस के द्वारा रघुराज समेत 8 आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1), 126(2), 296ए, 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
बढ़ेगी धारा, निरस्त होगा लाइसेंस
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी रघुराज और रूदन के कब्जे से मिली पिस्टल और 315 बोर की राइफल लाइसेंसी बताई जा रही है। पिस्टल मुख्य आरोपी रघुराज की है। दोनों आरोपियों से शस्त्र के लाइसेंस तलब किए गए हैं। शस्त्र लाइसेंस जब्त कर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 30 का इजाफा किया जाएगा। शस्त्र लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करने पर दोनों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला दंडाधिकारी कार्यालय को पत्र भेजा जाएगा।
इनकी है तलाश
सिविल लाइन टीआई श्री परिहार ने बताया कि रघुराज और रूदन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार चल रहे आरोपी डब्बू सिंह पिता तेजभान सिंह निवासी भटिगवां, कान्हा सिंह निवासी ललचहा, वैभव सिंह निवासी ललचहा, छंगू सिंह निवासी बरहा, लिटिल सिंह निवासी बरहा और ओंकार सिंह की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।
रीवा में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित भाजपा की विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया।
रीवा में फर्जी मार्कशीट के आधार पर बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
सतना के धवारी स्थित मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान गहने और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से नगदी और जेवर बरामद हुए, जबकि एक आरोपी तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करता मिला।
सतना में इंस्टाग्राम लाइव पर पुलिस को चुनौती देकर खाकी पर फायरिंग की धमकी देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बंटा उर्फ अमित सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
मैहर जनपद पंचायत में 111 अपात्र व्यक्तियों को फर्जी तरीके से बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने का मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद छह अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
सतना में भीषण गर्मी के दौरान हार्ट अटैक और हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि मई 2026 में सर्वाधिक 58 मरीज भर्ती हुए, जिनमें युवा भी शामिल हैं।
सतना जिला अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बेटियों को जन्म दिया। कम वजन और समय पूर्व जन्म के कारण तीनों नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ निगरानी में रखा गया है।