बिहार के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक एक ही परिवार के चार लोगों के खुदकुशी कर ली है। मामला संदिग्ध होने पर जांच की जा रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
दिल्ली की सत्ता से बेदखल होते ही केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की शुरू हुई फजीहत थमने का नाम नहीं ले रही है। आप के बड़े-बड़े नेता सब पार्टी छोड़ने पर उतारू नजर आ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में उपचुनाव से ठीक पहले आप को बड़ा झटका लगा है।
प्रिज्म जानसन सीमेंट फैक्ट्री (Prism Johnson) पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई। 16 सदस्यीय टीम ने दस्तावेज खंगाले और सर्वे शुरू किया। जानें क्या हैं अनियमितताओं के आरोप।
महाराष्ट्र के एक गांव ने ऐतिहासिक पहल करते हुए ग्राम स्तर पर मानवाधिकार समिति का गठन किया है। दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने वाला यह देश का पहला गांव है। अहिल्यानगर जिले की सौंदला ग्राम सभा ने गांव के स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा और उनके बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मानवाधिकार संरक्षण समिति स्थापित करने का अनूठा कदम उठाया है।
स्टार सुबह के 14 जुलाई 2025 के अंक में जानें दिनभर की बड़ी खबरें! स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजे, बिहार मतदाता सूची में संदिग्ध वोटर, राज्यसभा के लिए 4 नई हस्तियों का मनोनयन, हरदा में करणी सेना-पुलिस टकराव और ग्वालियर में युवती की आत्महत्या की दुखद खबर। खबरों की दुनिया में क्या कुछ खास हुआ, पढ़ें विस्तार से।
राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार नए नॉमिनेटेड मेंबर्स की नियुक्ति की है। इनमें पूर्व सरकारी वकील और लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे उज्ज्वल निकम शामिल हैं। उनके अलावा केरल के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद, भारत के पूर्व विदेश सचिव और जानी-मानी इतिहासकार एवं शिक्षाविद को भी राज्यसभा में मनोनीत किया गया है।




















