सतना के मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी पर मरीज ने लापरवाही और बाहर से दवाएं खरीदवाने का आरोप लगाया। शिकायत एसडीओ तक पहुंची, वहीं विधायक भी स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था को लेकर प्रभारी मंत्री को पत्र लिख चुके हैं।
सतना जिले में चिकित्सकों की भारी कमी से इलाज संकट गहरा गया है। जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में 62 में से सिर्फ 19 डॉक्टर ही तैनात हैं।














