जेएनयू परिसर में एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है, जिसने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए है। छात्रों का कहना है कि परिसर में लगातार बढ़ते विवाद, धरना-प्रदर्शन और टकराव से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गैर-राजनीतिक छात्रों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
भोपाल महानगर के ABVP भेल भाग ने BSSS कॉलेज में आयोजित 'हेलोवीन सेलिब्रेशन' को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दबाव के बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम को तत्काल रद्द कर दिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।














