मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
मध्यप्रदेश में दूषित पानी से मौतों और जल जनित बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर के बाणगंगा और स्नेह नगर क्षेत्र में पाइपलाइन में नाले का पानी मिलने से हुए जल संकट और मौतों की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब बालाघाट जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान जनसहभागिता के माध्यम से एक प्रभावी सामाजिक जनआंदोलन के रूप में स्थापित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत बालाघाट पुलिस द्वारा नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित अभिनव पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश के बालाघाट (बैहर-मलाजखंड रोड) पर भीषण सड़क हादसा। आल्टो कार में आग लगने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 2 गंभीर घायल। जानें पूरी घटना।
बालाघाट के कटंगी में तेंदुए ने घर के आंगन में युवक पर किया हमला। गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर, वन विभाग ने दिया मदद का भरोसा।
बालाघाट जिले के प्रसन्नजीत रंगारी के लिए सात साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पाकिस्तान की जेल में बंद प्रसन्नजीत रिहा होकर भारत लौट आए हैं। अमृतसर बालाघाट के लिए रवाना हो गए हैं। प्रसन्नजीत 2017 में घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया था।




















