मध्यप्रदेश में दूषित पानी से मौतों और जल जनित बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर के बाणगंगा और स्नेह नगर क्षेत्र में पाइपलाइन में नाले का पानी मिलने से हुए जल संकट और मौतों की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब बालाघाट जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

पेयजल योजना अधर में लटकी दिखाई दे रही
झिरिया के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर लोग

बालाघाट। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में दूषित पानी से मौतों और जल जनित बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर के बाणगंगा और स्नेह नगर क्षेत्र में पाइपलाइन में नाले का पानी मिलने से हुए जल संकट और मौतों की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब बालाघाट जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंदौर में जर्जर पाइपलाइनों और प्रशासनिक लापरवाही ने जहां शहरी आबादी की सांसें अटका दीं। वहीं बालाघाट के आदिवासी अंचल में सरकारी तंत्र की अनदेखी ने ढाई महीने के भीतर 21 मासूम बच्चों की जान ले ली है। इंदौर से लेकर बालाघाट तक, पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग की नाकामी और जल जीवन मिशन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।

झिरिया का दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड की अडोरी और मछुरदा पंचायत के बैगा बाहुल गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। विभागीय उदासीनता और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां नल-जल योजना अधर में लटकी है। 10-12 गांवों के बीच महज 6-7 हैंडपंप हैं, जिनमें से ज्यादातर खराब पड़े हैं।
21 बच्चों की मौत के बाद जागी सरकार
अडोरी पंचायत के सरपंच परशराम धुर्वे के अनुसार, बार-बार आवेदन देने और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद हैंडपंप नहीं सुधारे गए। मजबूरन बैगा-आदिवासी ग्रामीण झिरिया (छोटे गड्ढे) और नदी-तालाब का दूषित पानी पीने लगे। पिछले ढाई महीने में 21 बच्चों की मौत के बाद मचे हाहाकार के बाद आखिरकार पीएचई विभाग की नींद खुली और अब गांव-गांव जाकर क्लोरिनेशन व हैंडपंप सफाई का काम शुरू किया गया है।
पानी में एडिनोवायरस का खतरा
प्रभावित क्षेत्रों में आईसीएमआर की टीम ने पानी के नमूने लिए थे, जिसमें विशेषज्ञों को एडिनोवायरस मिलने की बात सामने आई है। यह वायरस दूषित पानी से फैलता है और पेट व आंतों में गंभीर संक्रमण पैदा करता है।
4 करोड़ का बजट फिर भी प्यासे गांव
जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में 4 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का दावा है, लेकिन धरातल पर न पानी की टंकियां बनी हैं और न ही पाइपलाइन सही ढंग से बिछाई गई है।
इंदौर और बालाघाट की त्रासदी एक जैसी
इंदौर में सीवरेज का पानी पेयजल में मिलने से शहर के लोग बीमार पड़े, तो बालाघाट में नल-जल योजना का काम अधूरा रहने से ग्रामीण गंदा पानी पीने को विवश हुए। दोनों ही घटनाएं यह साबित करती हैं कि चाहे शहर हो या गांव, पीएचई विभाग और जिम्मेदार एजेंसियां केवल हादसे और मौतों के बाद ही एक्शन में आती हैं।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश में दूषित पानी पर बड़ा फैसला: अब हर कुएं, तालाब और बोरिंग का बनेगा ‘हेल्थ रिपोर्ट कार्ड’
मझगवां में जलसंकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी बस्तियों के लोग
नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
मध्यप्रदेश विधानसभा: मंत्री ने स्वीकारा-दूषित पानी से सिर्फ 20 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह