मध्यप्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष मना रही है। इसी बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस और उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है।
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान कल्याण वर्ष 2026में कृषि नवाचार और उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कृषि विज्ञान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। कृषि, उद्यानिकी, तकनीक विस्तारण एवं तिलहन मिशन में जिला स्तर पर कृषि विज्ञान मेले आयोजित किया जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए बड़ी और राहतभरी जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 7 फरवरी से गेहूं का पंजीयन शुरू होगा, जो एक महीने यानी 7 मार्च तक चलेगा।















