दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मारा गया। उसने 5 दिन पहले ही CRPF जवानों पर 30 राउंड फायरिंग की थी।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF चेकपॉइंट पर बाइक सवार आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की विस्तृत जानकारी। इस आतंकी हमले में 3 जवान घायल हुए हैं, और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।















