जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मारा गया। उसने 5 दिन पहले ही CRPF जवानों पर 30 राउंड फायरिंग की थी।

श्रीनगर । स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुलगाम जिले के लारू इलाके में सोमवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक भीषण मुठभेड़ (एनकाउंटर) में दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का घाटी में बचा एकमात्र शीर्ष कमांडर लतीफ भट भी शामिल है। यह वही आतंकी है, जिसने महज पांच दिन पहले कुलगाम में CRPF की एक चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग कर तीन जवानों को घायल कर दिया था।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों को लारू क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता खुफिया इनपुट मिले थे। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की जॉइंट टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू किया। तलाशी के दौरान जैसे ही जवान संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे, वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, मारा गया आतंकी लतीफ भट घाटी में लश्कर-ए-तैयबा की कमान संभाल रहा था और वह इस साल दक्षिण कश्मीर में हुए कई सिलसिलेवार आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता था। वह कुलगाम और अनंतनाग जिलों में सक्रिय था। लतीफ पर अनंतनाग के व्यस्त लाल चौक इलाके में पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करने और कुलगाम में दो निर्दोष प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाकर उनकी हत्या करने जैसे गंभीर आरोप थे। उसका मारा जाना घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस एनकाउंटर के तार पिछले बुधवार (11 नवंबर) को हुए एक दुस्साहसिक आतंकी हमले से जुड़े हैं। 11 नवंबर की दोपहर कुलगाम जिले के नौपोरा अखरान इलाके में बाइक सवार आतंकियों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर घात लगाकर हमला किया था। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें हमलावर महज 15 सेकेंड के भीतर करीब 30 राउंड फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। इस हमले में CRPF की 46वीं बटालियन के तीन जवान—हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर, कॉन्स्टेबल संतानो और कॉन्स्टेबल राकेश दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पैर में गोली लगने से घायल हुए जवानों को पहले स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें श्रीनगर रेफर किया गया था। इस हमले के बाद से ही सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे थे।
घाटी से आतंक के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियानों के तहत सुरक्षाबलों ने पिछले 6 महीनों में लश्कर-ए-तैयबा की कमर तोड़ दी है। लतीफ भट पिछले छह महीने में मारा जाने वाला लश्कर का चौथा शीर्ष कमांडर है। इससे पहले 8 जुलाई 2026 को शोपियां में हुई मुठभेड़ में कमांडर जाकिर अहमद गनई मारा गया था। इसके बाद 4 सितंबर को 'ऑपरेशन असधर' के तहत यासिर को ढेर किया गया, जबकि 30 सितंबर को बडगाम जिले में चलाए गए 'ऑपरेशन शेरुवाली' के दौरान एक अन्य खूंखार कमांडर मूसा उर्फ आसिफ फौजी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। जानें उनके इस बयान के राजनीतिक मायने और विपक्ष की प्रतिक्रिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओं ने नया आवेदन दाखिल कर 48 सवालों के जवाब मांगे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई यूपी कांग्रेस की अहम बैठक। राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में चुनाव रणनीति और सपा के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन। दिसंबर के पहले सप्ताह से हाई स्पीड कैंपेन का ऐलान।
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में सीटों के रोटेशन पर फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी मतदाता या उम्मीदवार का यह अधिकार नहीं है कि कोई खास निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित रहे। कोर्ट ने खारिज की याचिका।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने रक्षा रहस्यों की चोरी, हनी ट्रैप, साइबर जासूसी और अंदरूनी खतरों पर खुलकर बात की। जानिए DRDO के सहयोग और साइबर सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में विस्तार से।
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो दोषियों बिपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिंया को 17 साल की लंबी कैद और एक दोषी की गंभीर विकलांगता के आधार पर जमानत दे दी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मारा गया। उसने 5 दिन पहले ही CRPF जवानों पर 30 राउंड फायरिंग की थी।
देश में सड़क दुर्घटनाओं, विशेषकर हिट एंड रन के मामलों में पीड़ितों और उनके परिवारों को मिलने वाले सरकारी मुआवजे को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। केंद्र सरकार ने फरवरी 2022 में संशोधित मुआवजा योजना लागू की थी, जिसके तहत हिट एंड रन में मृत्यु होने पर 2 लाख और गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 रुपए की सहायता दी जाती है।
दिल्ली में आज सुबह 7:31 बजे एक्यूआई 800 दर्ज किया गया। अमेरिकी एक्यूआई स्केल पर हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में रही। इस दौरान राजधानी में धुंध छाई रही और तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड के केदारनाथ में देर रात बर्फबारी हुई, इससे पहले बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई थी। इससे सोमवार को मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह