एसएससी समेत आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरोह के तार परीक्षा केंद्रों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 31 जुलाई को नोएडा एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी लोकेश से पूछताछ में सामने आया है कि नकल कराने वाला यह नेटवर्क सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं था।
जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल एसटीएफ ने उसकी महिला मित्र अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता केवल हमीम की परिचित नहीं, बल्कि पूरे आतंकी माड्यूल की सक्रिय सदस्य थी।
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के दौरान गोली चलाने के आरोपी एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पटना एसटीएफ के सहयोग से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में आज तड़के एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन उर्फ बाबू अली के रूप में हुई है।
बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र के एक कवर्ड कॉलोनी में बीती आधी रात एसटीएफ ने एक सूने मकान में दबिश दी। एसटीएफ ने मकान में सर्चिंग की तो वहां भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप का जखीरा बरामद हुआ है।
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के केस में बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और बाद में देर रात पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल लाया गया।
हरियाणा और एनसीआर में कई अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर साहिल चौहान को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) थाईलैंड से ले आई है। साहिल चौहान को विदेश से प्रत्यर्पण कराया गया। इसे बीते दिनों थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया था।
मध्य प्रदेश एसटीएफ ने 3200 करोड़ के फॉरेक्स घोटाले में ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार किया। दुबई में बैठे मास्टरमाइंड लविश चौधरी के प्रत्यर्पण की तैयारी।
1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है विश्व स्तनपान सप्ताह। जानें माँ और शिशु के लिए स्तनपान के अद्भुत फायदे, इसके पीछे का महत्व, और क्यों है यह एक वैश्विक अभियान। पूरी जानकारी हिंदी में।






















