एसएससी समेत आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरोह के तार परीक्षा केंद्रों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 31 जुलाई को नोएडा एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी लोकेश से पूछताछ में सामने आया है कि नकल कराने वाला यह नेटवर्क सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं था।

लोकेश के पास से 92 मॉडिफाइड टीएफटी स्क्रीन बरामद
गिरोह के तार यूप, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान-महाराष्ट्र तक
नोएडा। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश की नोएडा एसटीएफ की जांच में आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से धांधली कराने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पदार्फाश हुआ है। एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं को निशाना बनाने वाले इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं। जांच में सामने आया है कि जालसाजों की सीधे परीक्षा केंद्रों में भी हिस्सेदारी थी, जिससे वे सिस्टम और निगरानी तंत्र की आड़ लेकर आसानी से नकल कराते थे। 31 जुलाई को गिरफ्तार आरोपी लोकेश से पूछताछ के बाद एसटीएफ के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। आरोपी लोकेश के पास से 92 विशेष रूप से तैयार स्क्रीन बरामद हुई हैं। वह वर्ष 2017 से इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खुद तैयार कर विभिन्न राज्यों में सक्रिय नकल गिरोहों को सप्लाई कर रहा था।
परीक्षा केंद्रों से साठगांठ
गिरोह का नेटवर्क अभ्यर्थियों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि परीक्षा केंद्रों के कर्मचारियों, तकनीकी स्टाफ और पूर्व कर्मियों के साथ सांठगांठ के जरिए यह पूरा तंत्र संचालित हो रहा था। एसटीएफ एसपी राजकुमार मिश्र के अनुसार, अलग-अलग परीक्षाओं की मांग के मुताबिक उपकरण तैयार किए जाते थे, जो इस बात का संकेत है कि यह सालों से चल रहा एक संगठित गिरोह है।
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा भी जांच के दायरे में
मामले का खुलासा 22 मई 2026 को नॉलेज पार्क स्थित एक परीक्षा केंद्र में एसएससी की आॅनलाइन परीक्षा के दौरान हुआ था, जहां प्रॉक्सी सर्वर और हैकिंग के जरिए नकल की कोशिश की जा रही थी। पूर्व में गिरफ्तार इंद्रजीत उर्फ योगी से मिले सुराग के आधार पर अलवर निवासी लोकेश को पकड़ा गया। अब एसटीएफ दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा समेत अन्य आॅनलाइन परीक्षाओं में इन उपकरणों के इस्तेमाल की जांच कर रही है। पुलिस लोकेश द्वारा उपकरणों की सप्लाई की तिथियों और आयोजित परीक्षाओं के शेड्यूल का मिलान कर रही है ताकि फजीर्वाड़े की पूरी गहराई का पता लगाया जा सके।
एसटीएफ इन सवालों का ढूंढ रही जवाब

भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति को लेकर एक बड़ा और दूरदर्शी बयान दिया है। सुरक्षा परिदृश्य पर बात करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ भारत के अनसुलझे सीमा विवाद हैं और दोनों से युद्ध का इतिहास रहा है, लेकिन दोनों देश पूरी तरह अलग श्रेणी में आते हैं।
राजधानी जयपुर के बगरू इलाके स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता और प्रवक्ता आशुतोष रांका सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।
एसएससी समेत आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरोह के तार परीक्षा केंद्रों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 31 जुलाई को नोएडा एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी लोकेश से पूछताछ में सामने आया है कि नकल कराने वाला यह नेटवर्क सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं था।
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई।
झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है।
लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई कर्मचारी मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। जानिए इस दर्दनाक मामले की पूरी जानकारी और व्हाट्सएप स्टेटस का राज।
कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का आज यानी गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा-कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाना तुष्टीकरण की राजनीति और राष्ट्रविरोधी फैसला है। 1937 में कांग्रेस ने फैसला लिया था, उसे पीएम मोदी ने सुधारा है। कांग्रेस ने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया था।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से देर रात नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1430 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई। उड़ान भरने के दौरान विमान से पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस रैली के बाद हुए शुद्धिकरण अनुष्ठान को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं की खामोशी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेहद आहत और नाराज नजर आ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह