उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के जटपुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बच्चे समेत तीन की मौत की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आधी रात साढ़े 12 बजे अदियाला जेल से पाकिस्तान इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंस ले जाया गया। दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन आक्लूजन बीमारी से जूझ रहे इमरान खान को एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन की दूसरी डोज लगाई गई।
श्रीनगर के डगपोरा इलाके में आज यानी शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ, जब एक बुलेट प्रूफबंकर गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया।
मध्यप्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप लगातार भयावह होता जा रहा है। पहले ही 26 बच्चों की जान ले चुके इस सिरप ने अब बैतूल जिले के चार वर्षीय हर्ष यदुवंशी की भी जिंदगी छीन ली। 120 दिन तक नागपुर एम्स में चले लंबे इलाज के बाद मासूम ने बीती रात अंतिम सांस ली।
आम बजट में तीन आयुर्वेद एम्स खोलने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है। घोषणा होते ही राज्य सरकारें सक्रिय हो गई हैं। हालांकि नए एम्स को लेकर सबसे मजबूत दावेदारी मध्यप्रदेश की मानी जा रही है। क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार पहले से केंद्र को प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान खोलने का प्रस्ताव भेज चुकी है।
हर साल 30 जनवरी को विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया जाता है। भारत में इस दिन को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के साथ जोड़कर विशेष रूप से याद किया जाता है, क्योंकि गांधीजी ने कुष्ठ रोगियों के साथ रहकर उनके दर्द को समझा और समाज में उनके प्रति सम्मान की मिसाल दी।
सिरमौर का 100 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। बुखार सहित सामान्य बीमारियों का इलाज भी संभव नहीं, मरीजों को रीवा जैसे जिला मुख्यालयों तक भटकना पड़ रहा है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ₹7.74 करोड़ की लागत से ब्रैकीथेरेपी कोबाल्ट-60 मशीन खरीदने की स्वीकृति मिल गई है। इससे बच्चेदानी कैंसर समेत इंटरनल कैंसर के मरीजों को राहत मिलेगी। मशीन भोपाल से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द स्थापित होगी।




















