मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बड़ी चौपाटी से कुछ दूरी पर पिटगारा तिराहे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

बदनावर के पिटगारा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा
ट्राला बाइक को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया
धार। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बड़ी चौपाटी से कुछ दूरी पर पिटगारा तिराहे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद ट्राला बाइक को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद बाइक ट्राले से अलग हुई और ट्राले का ड्राइवर वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती
मृतकों की पहचान राहुल पिता निर्भय सिंह भाटी (35), उनकी पत्नी पूजा (30) और बेटी सुमन (14) के रूप में हुई है। हादसे में उनकी छोटी बेटी शिवानी (12) गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे तत्काल बदनावर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रतलाम रेफर किया गया।
हादसे के बाद चक्काजाम
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। तीन लोगों की मौत और बच्ची के गंभीर घायल होने की जानकारी से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने पिटगारा तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते मृतकों के परिजन के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने तिराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने और मृतकों के परिजन को समुचित मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन
सूचना मिलने पर एसडीएम प्रियंका मिमरोट, एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर, टीआई अमितसिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर जाम समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। चक्काजाम के कारण लेबड़-नयागांव फोरलेन पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर सात किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतार लग गई।
शव कुचलने से क्षत-विक्षत हो गए
हादसा इतना भीषण था कि तीनों मृतकों के शव कुचलने से क्षत-विक्षत हो गए। दुर्घटना में बाइक क्रमांक एमपी 43 ईएफ 2220 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद पुलिस ट्राला और उसके चालक की तलाश में जुट गई।
यह भी पढ़िए...
यूपी में हादसा: दिल्ली से बलिया जा रही कार लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी... तीन युवकों की मौत

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दमोह के दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम पोड़ी के पास सुबह करीब चार बजे गया जी से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर संजय गंगेले और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश में इस साल मानसून की बेरुखी से राज्य के आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रदेश के 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका है, जिनमें से 11 जिलों में तो 80 प्रतिशत से भी कम बारिश दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बड़ी चौपाटी से कुछ दूरी पर पिटगारा तिराहे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
भोपाल के गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में उतारने और नशा-मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह