मध्य प्रदेश में मानसून के पुन: सक्रिय होने से विंध्य और महाकोशल अंचल समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थिति चिंताजनक बन गई है। मूसलाधार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
मध्यप्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अनुशासन लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के भोपाल से बाहर दौरे पर होने के बावजूद, सीएम के निर्देशों पर आज राजधानी के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में छापामार कार्रवाई की गई।














