×

भोपाल: वल्लभ भवन-सतपुड़ा और विंध्याचल छापेमारी... देखी अफसरों की हाजिरी

मध्यप्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अनुशासन लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के भोपाल से बाहर दौरे पर होने के बावजूद, सीएम के निर्देशों पर आज राजधानी के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में छापामार कार्रवाई की गई।

By: Arvind Mishra

Feb 26, 20262:09 PM

view4

view0

भोपाल: वल्लभ भवन-सतपुड़ा और विंध्याचल छापेमारी... देखी अफसरों की हाजिरी

अधिकारी और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

  • सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू हुई मॉनिटरिंग
  • जीएडी के अधिकारियों ने चेक किए उपस्थिति रजिस्टर
  • मंत्रालय में अब लापरवाहों पर गिरेगी सरकार की गाज

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अनुशासन लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के भोपाल से बाहर दौरे पर होने के बावजूद, सीएम के निर्देशों पर आज राजधानी के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में छापामार कार्रवाई की गई। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर हैं या नहीं। इस दौरान दफ्तरों में अफरा-तफरी का महौल रहा। दरअसल, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राजधानी के तीन प्रमुख शासकीय कार्यालय (वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन) में गुरुवार से अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे सभी प्रमुख विभागों के कार्यालय में जाकर उपस्थिति रजिस्टर चेक किए।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेष निगरानी

वहीं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी ऐसा करने को कहा। इन कार्यालयों में कौन अधिकारी-कर्मचारी कब पहुंचा और कब वापस गया, इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सीएम के निर्देशों के अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों की आवाजाही पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष निगरानी रखी जा रही है, जबकि उपस्थिति संबंधी जानकारी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संकलित की जाएगी।

सीएम और सीएस दौरे पर, फिर भी सख्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन वर्तमान में भोपाल से बाहर दौरे पर हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को सभी संबंधित दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनाधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी एकत्र करने के आदेश दिए गए हैं। जीएडी की टीमें तीनों भवनों में तैनात होकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

समय पालन पर सीएम का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारी और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संदेश दिया है कि यदि समय पालन में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

पारदर्शी प्रशासन पर जोर

राज्य सरकार का कहना है कि जनता की सुविधा और पारदर्शी प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पूर्ण जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

एमपी: इजरायली संसद में पीएम के सम्मान पर सीएम ने किया अभिनंदन

एमपी: इजरायली संसद में पीएम के सम्मान पर सीएम ने किया अभिनंदन

मध्यप्रदेश् के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इजरायली संसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्पीकर आफ द नेसेट मेडल से सम्मानित करने पर उनका अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह संपूर्ण भारत के लिए बेहद गौरवशाली क्षण हैं।

Loading...

Feb 26, 20262:56 PM

भोपाल: वल्लभ भवन-सतपुड़ा और विंध्याचल छापेमारी... देखी अफसरों की हाजिरी

भोपाल: वल्लभ भवन-सतपुड़ा और विंध्याचल छापेमारी... देखी अफसरों की हाजिरी

मध्यप्रदेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अनुशासन लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के भोपाल से बाहर दौरे पर होने के बावजूद, सीएम के निर्देशों पर आज राजधानी के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में छापामार कार्रवाई की गई।

Loading...

Feb 26, 20262:09 PM

विधानसभा: विपक्ष ने कहा- सिंगरौली के कोल ब्लॉक की जांच के बनाई जाए जेपीसी 

विधानसभा: विपक्ष ने कहा- सिंगरौली के कोल ब्लॉक की जांच के बनाई जाए जेपीसी 

विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित अडानी के कोल ब्लॉक का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूरा मुआवजा नहीं मिला है।

Loading...

Feb 26, 20261:14 PM

 भोपाल: साध्वी रंजना और उनके शिष्यों से मारपीट... छह घंटे बाद एफआईआर

 भोपाल: साध्वी रंजना और उनके शिष्यों से मारपीट... छह घंटे बाद एफआईआर

मिसरोद गांव में ओवरटेकिंग के विवाद को लेकर बीती देर शाम साध्वी रंजना और उनके शिष्यों से मारपीट हो गई। साथ ही बदमाशों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। शिष्यों ने कार चालक की चेन झपटने का आरोप भी लगाया है।

Loading...

Feb 26, 202610:02 AM

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग ने पुरानी रंजिश के चलते राघवेंद्र सेन पर जानलेवा हमला किया। 38 सेकंड में किए 12 से ज्यादा वार। पूरी खबर और पुलिस कार्रवाई के बारे में यहाँ पढ़ें।

Loading...

Feb 25, 20265:10 PM