मध्यप्रदेश भाजपा में पुराने नेताओं और सिंधिया समर्थक खेमे के बीच जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत पर तीखा हमला बोला है।

भोपाल जाकर सीएम से करूंगा मंत्रिमंडल से हटाने की मांग
जो लोग काम नहीं कर सकते, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश भाजपा में पुराने नेताओं और सिंधिया समर्थक खेमे के बीच जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, अपने विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे विधायक शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लेकर सख्त टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि तोमर दिखावे की राजनीति करते हैं और खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं।
मंत्रिमंडल से हटाने की करूंगा मांग
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि मंत्री कभी बिजली के खंभों पर चढ़ते हैं तो कभी नालियों में उतर जाते हैं। जनता को ऐसे दिखावटी जनप्रतिनिधियों की जरूरत नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो वास्तव में जनता के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही भोपाल जाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करेंगे और ऐसे नकारा मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे।
मुख्यमंत्री की छवि हो रही प्रभावित
विधायक ने कहा कि जो लोग काम नहीं कर सकते, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी कार्यशैली से मुख्यमंत्री की छवि प्रभावित हो रही है। राजनीतिक गलियारों में विधायक शाक्य के इस बयान को भाजपा के भीतर चल रहे गुटीय मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके बयान से पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चचार्एं और तेज हो सकती हैं।
बिजली कंपनी के अधिकारियों को फटकारा
दरअसल, विधायक शाक्य किसानों के साथ बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने अघोषित बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विद्युत ऑफिस में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विधायक ने कंपनी के महाप्रबंधक को हिदायत दी कि, वे अपने लापरवाह और सुस्त अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के नट-बोल्ट पूरी तरह टाइट कर दें, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
बिजली संकट को लेकर बढ़ी राजनीतिक
गर्मी के मौसम में बिजली कटौती को लेकर जनता की नाराजगी के बीच भाजपा विधायक के अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर खुलेआम हमलावर होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विधायक के बयान अब प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।