इजरायल में चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज है। आज इजरायल में वोटिंग हो रही है और आज ही नतीजे आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल में वोटिंग के लिए लगभग 67 हजार से ज्यादा इजरायली दूसरे देशों से आए हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में चली जंग के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी संपन्न कराई जाएगी।
लद्दाख में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार लद्दाख के सभी पंचायत हलको में 21 नवंबर को आम चुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी।
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है, जहां धरपकड़ और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।
बांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं। यह बांग्लादेश में 35 साल बाद पहला राष्ट्रपति चुनाव है, जिसमें मुकाबला हो रहा है।
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कभी पार्टी से निष्कासन को लेकर चर्चा में रहे महेश केवट अब भाजपा के भरोसे के साथ राज्यसभा की दौड़ में शामिल हो गए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए शह-मात का खेल शुरू हो गया है।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा सांसदों की तीन सीटें जून में खाली होने जा रही हैं। इन सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना शीघ्र जारी होने के आसार हैं। चुनाव नजदीक देख क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस का टेंशन बढ़ गया है। कांग्रेस को इस बात का डर सता रहा है कि अगर चार विधायक भी इधर-उधर हो गए तो सीट निकल जाएगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बर्द्धमान में वोट पड़ेंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज यानी गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। कुल 1 हजार 478 उम्?मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं।
देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज का मतदान शुरू हो गया है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं।






















