मध्यप्रदेश में राज्यसभा सांसदों की तीन सीटें जून में खाली होने जा रही हैं। इन सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना शीघ्र जारी होने के आसार हैं। चुनाव नजदीक देख क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस का टेंशन बढ़ गया है। कांग्रेस को इस बात का डर सता रहा है कि अगर चार विधायक भी इधर-उधर हो गए तो सीट निकल जाएगी।

कांग्रेस ने घोषित किया अलर्ट, क्रॉस वोटिंग को लेकर टेंशन
तीन सीटों पर जल्द चुनाव, दो सीटें भाजपा की मानी जा रहीं
प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने शुरू की पार्टी विधायकों की निगरानी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में राज्यसभा सांसदों की तीन सीटें जून में खाली होने जा रही हैं। इन सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना शीघ्र जारी होने के आसार हैं। चुनाव नजदीक देख क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस का टेंशन बढ़ गया है। कांग्रेस को इस बात का डर सता रहा है कि अगर चार विधायक भी इधर-उधर हो गए तो सीट निकल जाएगी। वहीं विधायकों के संख्या बल के हिसाब से दो सीटें भाजपा की पक्की मानी जा रही हैं। बची एक सीट वर्तमान की स्थिति में कांग्रेस के खाते में जाएगी। दरअसल, हाल ही में कुछ राज्यों में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग या अनुपस्थित रहने की वजह से मध्यप्रदेश में भी पार्टी को डर सता रहा है। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने गोपनीय तरीके से ऐसे विधायकों पर नजर रखना शुरू कर दिया है, जो क्रास वोटिंग कर सकते हैं।
विधायकों की अनुपस्थिति चुनौती
दतिया से विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता शून्य किए जाने के बाद अब कांग्रेस के 64 सदस्य विधानसभा में हैं। श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता शून्य करने संबंधी निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक तो लगा दी है, लेकिन वह चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे।
दलबदलुओं पर नजर
इधर, बीना से कांग्रेस के टिकट पर जीतीं निर्मला सप्रे के विरुद्ध नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल विरोधी कानून के अंतर्गत कार्रवाई के लिए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिस पर सुनवाई चल रही है। सप्रे वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद कई बार भाजपा के मंच पर नजर आ चुकी हैं। हालांकि वह कई बार कह चुकी हैं कि कांग्रेस से त्याग पत्र नहीं दिया है। वह पार्टी में ही हैं। ऐसे में कांग्रेस इस वोट को अपने पक्ष में नहीं मान रही है। मल्होत्रा और निर्मला को हटा दें तो कांग्रेस के पास चार अतिरिक्त वोट ही हैं।
यह भी पढ़िए...
राज्यसभा के रण में ‘सेंध’ का डर
राज्यसभा चुनाव: तीन राज्यों की 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, नीतीश पर नजर
राज्यसभा: कांग्रेस ने सिंघवी और फूलो देवी समेत छह दिग्गजों पर लगाया दांव

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को लेकर सियासत तेज। कांग्रेस ने आदिवासियों और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े प्रावधानों का किया विरोध।
शिवपुरी में 2500 करोड़ की लागत से भारत का नया डिफेंस हब बनेगा। मिसाइल और अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत को उज्जैन से अयोध्या तक की अपनी पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के आरोपों और 'चंदा चोरों' के खिलाफ उनकी इस यात्रा की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
विदिशा के गोविंद सिंह आत्महत्या मामले में पूर्व विधायक शशांक भार्गव की अग्रिम जमानत याचिका जबलपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने खारिज की। जानें पूरा मामला और अब क्या हैं उनके विकल्प
इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से MD ड्रग्स तस्करी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाइक के टूल बॉक्स से 1.70 लाख की ड्रग्स जब्त। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
उच्च शिक्षा मंत्री के रीवा दौरे के बीच अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा विलंब, प्रशासनिक अव्यवस्था, नियुक्तियों और अन्य मामलों से जुड़े आरोप फिर चर्चा में हैं। छात्र सुधारात्मक कदमों और पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद लगाए हुए हैं।
रीवा के कुठुलिया स्थित प्रदेश के एकमात्र फल अनुसंधान केंद्र को आईसीएआर से पुनः अनुमोदन मिल गया है। इससे आम और अमरूद अनुसंधान, संरक्षण तथा किसानों और वैज्ञानिकों को बड़ी राहत मिली है।
सिंगरौली के अमिलिया-गड़ाखाड़ मार्ग पर भारी कोल वाहनों की आवाजाही से सड़क जर्जर हो गई है। बारिश में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जबकि ग्रामीण तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।
अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गए। तीन की मौत हुई, जबकि एक का उपचार जारी है।
सरभंगा जंगल में करंट लगने से बाघ की कथित मौत के दो महीने पुराने मामले का खुलासा हुआ। वन विभाग ने अवशेष बरामद कर वैज्ञानिक जांच शुरू की, जबकि आरोपियों और संभावित मिलीभगत की जांच तेज कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह