अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन भी किए।
नेशनल हेराल्ड केस में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। ट्रायल कोर्ट द्वारा चार्जशीट खारिज किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच फैसला लेगी।
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू के बेहद करीब हैं। जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टी-20 टीम में शामिल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को शॉर्टलिस्ट किया है और वह टीम में शामिल होने की दौड़ में बने हुए हैं।
मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: 33,240 करोड़ रुपये के जन-कल्याणकारी कार्यों, 7 जिलों में ODOP योजना, और मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स प्रोग्राम को मिली हरी झंडी। जानें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुख्य निर्णय।
















