प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। ईडी इस मामले की जांच कथित बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, कारोबारी जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन कब्जाने के नेटवर्क के संबंध में कर रही है।
मध्यप्रदेश में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से सीहोर से लेकर राजधानी भोपाल तक हलचल मच गई है। गौतरलब है कि ईडी ने भोपाल के हबीबगंज थाने और ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर के आधार पर कंपनी से जुड़े डायरेक्टरों, अफसरों और अन्य के विरुद्ध जांच प्रारंभ की थी।
उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज यानी गुरुवार को अनिल अंबानी दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों द्वारा किए गए बैंक ऋण धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराया।















