कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा व मध्य प्रदेश के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का शनिवार को निधन हो गया। रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और पाकिस्तान के कूटनीतिक अलगाव का नजारा साफ देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जहां वैश्विक नेताओं के बीच गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा दी है। हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स हटाने के ठीक तीन दिन बाद हुई।
राजनीति में बिन बुलाए मेहमान तो सुने थे, लेकिन बिन बताए अध्यक्ष पहली बार देखने को मिल रहे हैं... मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है, जहां भाजपा की अजब-गजब कार्यशैली ने एक नया ही राजनीतिक ड्रामा खड़ा कर दिया है। ढोल-नगाड़े बजते, इससे पहले ही दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर बम फोड़ दिया। दोनों ने साफ-साफ कह दिया- अरे भाई! हमसे तो पूछा ही नहीं... हम तो पक्के कांग्रेसी हैं, भाजपा का झंडा उठाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।






















