मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रायसेन-भोपाल मार्ग पर आज सुबह बिलखिरिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद हुआ, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी पेट्रोल पंप के पास तड़के नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 80 यात्री सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
उज्जैन के इंगोरिया में इंदौर-खाचरोद बस हादसे का शिकार। ओवरटेक के चक्कर में पलटी बारातियों की बस, 18 घायल यात्रियों में बच्चे और महिलाएं शामिल। पढ़ें पूरी खबर















