मुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
देशभर में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शहर की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं। यातायात ठप हो चुका है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।














