देशभर में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शहर की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं। यातायात ठप हो चुका है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उत्तराखंड में टूट रहे पहाड़, मुंबई की सड़कें बनीं दरिया
हिमाचल में 49 सड़कें बंद, बिजली आपूर्ति भी बाधित
मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शहर की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं। यातायात ठप हो चुका है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है। नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारिश के चलते लोगों को भूस्खलन जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के कुछ हिस्सों के लिए भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी है। दक्षिण गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, हिमाचल में मानसून के दस्तक देने के बाद राहत के साथ लोगों की आफत भी बढ़ गई हैं। शिमला, कांगड़ा, लाहुल स्पीति व चंबा जिलों में हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में वीरवार को रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हल्का हिमपात और कई स्थानों पर बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन से 49 सड़कें बंद हैं और 42 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।

सिर पर गिरा पत्थर, मौत
धान और मक्की की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है। लाहुल-स्पीति जिले के एचआरटीसी केलंग डिपो के चालक-परिचालक उदयपुर से मयाड़ घाटी रूट पर गए थे। सुबह उदयपुर लौटते समय परिचालक ज्ञान सिंह निवासी लडभड़ोल वीरवार सुबह बावड़ी के पास ब्रश कर रहा था। इस दौरान नीचे झुकने पर पहाड़ी से पत्थर उसके सिर पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ने दुर्घटना की सूचना उदयपुर थाना में दी।
करंट से महिला की मौत
शिमला के रामपुर उपमंडल के पीपलीधार स्थित निरसु गांव के समीप वीरवार को करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, केबल लाइन में लोहे की पतली तार लगी थी, जो रास्ते में गिरी थी। यह तार करीब आठ से नौ मीटर दूर बिजली के सर्विस वायर के साथ लगे लोहे के तार से जुड़ी थी। इसमें वर्षा या अन्य कारण से करंट पास होने की आशंका है। कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के मसोट में टुल्लू पंप लगाते समय करंट से पलंबर की जान चली गई।
भूस्खलन से चार घंटे बंद रहा एनएच
चंबा जिला में अगाहर गांव में पांव फिसलने से ढांक में गिरकर महिला की मौत हो गई। चंबा जिले के भरमौर में वीरवार सुबह भारी बारिश से सियूंर नाले में बाढ़ आने पर ग्रीमा की ओर जाने वाली सड़क का 60 फीट हिस्सा बह गया। इससे होली-सियूंर-ग्रीमा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। चंबा-भरमौर एनएच दिनका घार में भूस्खलन से चार घंटे बंद रहा।
अलग-अलग हादसों में नौ की मौत
आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून पहुंचने के बाद अभी तक नौ लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत हो चुकी है। चार लोगों की गिरने, एक की डूबने, एक की करंट और तीन लोगों की अन्य कारणों से मौत हुई है। अभी तक सात कच्चे मकानों को नुकसान होने की सूचना है।
यह भी पढ़िए....
मध्य प्रदेश में मानसून का असर: पूरे राज्य में झमाझम बारिश, कई जिलों में बाढ़ के हालात
बारिश से पहले मेंटेनेंस के दावे फेल, बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।